
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने प्रवक्ताओं की सूची लंबी कर दी है। विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पार्टी ने दो अन्य प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। बकरीद के दिन शाजिया इल्मी को बड़ा तोहफा देते हुए भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। शाजिया इल्मी के अलावा प्रेम शुक्ला को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आपको बता दें कि शाजिया इल्मी अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए आंदोलन से जुड़ी थीं। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी के लिए काम करती रहीं। गाजियाबाद से 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि बाद में वह भाजपा में शामिल हो गईं।
प्रेम शुक्ला पहले शिवसेना में थे। लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। वह लगातार पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते हैं। आपको बता दें कि पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी है जबकि बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ संजय मयूख को-मीडिया इंचार्ज हैं। प्रवक्ताओं की सूची के बात करें तो इसमें डॉक्टर संबित पात्रा, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, सैयद शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, नलिन कोहली, गौरव भाटिया, सैयद जफर इस्लाम, टॉम वडक्कम, राज्यवर्धन सिंह राठौर, सरदार आरपी सिंह, अपराजिता सारंगी, नूपुर शर्मा जैसे दिग्गज नाम शामिल है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More