
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 25 जुलाई को पार्टी के सभी विधायकों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। येदियुरप्पा द्वारा विधायकों के लिए रात्रिभोज का आयोजन ऐसे समय किया जा रहा है जब राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के एक वर्ग में ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने रविवार (25 जुलाई) को शहर के एक होटल में विधायकों को रात के खाने पर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। पहले ऐसी खबरें थीं कि भाजपा विधायक दल की बैठक 26 जुलाई को सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर बुलाई जाएगी, जिस दौरान नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में कुछ स्पष्टता की उम्मीद थी। येदियुरप्पा, 26 जुलाई को पद पर दो साल पूरे कर रहे हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते दिल्ली का दौरा किया था जिस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More