पॉलिटिक्स

बंगाल: BJP का मेनिफेस्टो जारी, अमित शाह ने कहा- मैं बनिया हूं जो कह रहा हूं वो करूंगा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए कहा कि हमारे लिए यह संकल्प पत्र बहुत महत्वपूर्ण है, यह सोनार बांग्ला का संकल्प पत्र है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं बनिया हूं जो कह रहा हूं वो करूंगा। संकल्प पत्र में जो वादे हैं, वे पूरे किए जाएंगे। जितने भी वादे किए गए हैं वह बंगाल के बजट से ज्यादा नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि संकल्प पत्र में सिर्फ घषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प है दुनिया के सबसे बड़ दल का। ये संकल्प है देश में 16 से ज्यादा राज्यों में जिसकी सरकार है उस पार्टी का, ये संकल्प है जिसकी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार बनी सरकार का।

भाजपा के अपने संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों, बच्चों , हेल्थ, स्टॉर्टअप, सड़क, मछुआरों , रोजगार, शिक्षा, खेल को लेकर खास वादें किए गए हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की बकाया राशि दिए जाने का वादा भी भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किया है।

भाजपा के संकल्प पत्र का ऐलान करते हुए अमित शाह ने कहा राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा साथ ही 75 लाख किसानों को जो 18 हजार रुपये तीन साल से जो ममता दीदी ने नहीं पहुंचाया है वो सीधे किसानों को बैंक अकाउंट में देंगे।

अमित शाह ने आगे कहा हमने तय किया है कि पहले ही कैबिनेट के अंदर बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंच पाए। हमने तय किया है कि व्यक्ति क्या, परिंदा भी पर न मार पाए, इस तरह की सीमा सुरक्षा की व्यवस्था हम करेंगे।

घोषणा पत्र जारी करते हुए शाह ने कहा हमने तय किया है कि देशभर में बेरोकटोक हर धर्म का त्योहार मनाया जाये। विशेषकर सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने के लिए, भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी को कोर्ट की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Anupam

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

20 hours ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 day ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

3 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

3 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

4 days ago