
कोलकाता संवाददाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ₹5 में गरीबों को खाना देना शुरू किया है. इसके लिए मां योजना का डिजिटली शुभारंभ उन्होंने सोमवार को कोलकाता में किया. ₹5 में गरीबों को चावल, दाल और एक सब्जी या अंडा कड़ी दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि धीरे-धीरे यह योजना राज्य के हर हिस्से में शुरू की जाएगी. एक प्लेट खाना पर ₹15 की सब्सिडी राज्य सरकार वहन करेगी. इसके लिए पहले चरण में एक सौ करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है. स्वयं सहायता समूह को 1:00 से 3:00 बजे दिन तक रसोई के संचालन का जिम्मा दिया गया है. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खाना मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक सप्ताह पहले उन्होंने गरीबों को सस्ते दर पर खाना देने की घोषणा की और इसे लागू करवा दिया. इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के प्रति आभार जताया.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More