
पूर्णिया संवादाता
पूर्णिया के एक होटल में डॉक्टर की मौत की कहानी अभी तक साफ नहीं हो पाई है . रविवार को शहर के हॉलिडे इंटरनेशनल होटल के 203 नंबर कमरे में डॉ साकेत राय की लाश पंखे से लटकी मिली थी . होटल के मैनेजर के अनुसार डॉक्टर ने शनिवार की रात को कमरा बुक कराया था. रविवार को जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल वालों ने पुलिस को सूचना दी . किसी तरह दरवाजा खोला गया तो डॉक्टर को मृत पाया गया . लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट या अन्य प्रमाण नहीं थे जिसके आधार पर सीधे तौर पर कहा जा सके कि डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है.परिवार के सदस्यों का कहना है कि साकेत ने रूस में डॉक्टरी की पढ़ाई की थी. पुलिस ने पहली नजर में इसे आत्महत्या का मामला माना है. हालांकि पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि डॉक्टर ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर जान दी है . सुबह घर से भागकर होटल में आकर ठहरे थे. मगर परिवार के लोगों का कहना है कि ऐसा कोई कारण नहीं है जिसके कारण साकेत जान देगा . यह मानने को तैयार नहीं है कि विवाद के कारण डॉक्टर ने जान दिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद पांडे ने कहा कि घटना के तमाम बिंदुओं पर छानबीन चल रही है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More