कोलकाता भारत वार्ता संवाददाता; पश्चिम बंगाल के खड़कपुर में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अभी तक बंगाल में भाजपा के 130 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है. बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की भी हत्या की कोशिश हुई मगर वह रुके नहीं, वह दीदी की धमकियों से डरे नहीं. प्रधानमंत्री ने बंगाल की पुलिस को याद दिलाया कि संविधान और कानून से कोई ऊपर नहीं होता है. मोदी ने कहा कि आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं. अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था, लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए. आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया. आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया.
प्रधानमंत्री ने बंगाल के लोगों से कहा कि 70 सालों में उन्होंने अनेक लोगों को मौका दिया लेकिन इस बार बीजेपी को मौका दें. प्रधानमंत्री ने सभा में उमड़ी भीड़ को देख कर कहा कि लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि इस बार भाजपा की सरकार जरूर बनेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में उनकी सरकार बनेगी तो विकास के लिए दिन रात काम होंगे.उन्होंने विश्वास दिलाया कि बंगाल में परिवर्तन होकर रहेगा.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More