भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क
दत्तात्रेय होसबोले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का नया सरकार्यवाह चुना गया है. वे भैयाजी जोशी की जगह लेंगे. जोशी इस पद पर पिछले करीब 12 साल से थे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय को नया सरकार्यवाह बनाया गया.होसबले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं. बेंगलोर यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में m.a. करने वाले दत्तात्रेय होसबले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर्नाटक के प्रदेश संगठन मंत्री रहे. इसके बाद राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री रहे. करीब 20 सालों तक परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे. इसके बाद करीब 2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाये गए. 2009 से सह सर कार्यवाह थे. उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सबसे पहला जुड़ाव 1973 में हुआ था.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More