बंगाल चुनाव हारने वाले संपादक स्वप्न दासगुप्ता फिर राज्यसभा पहुंचे

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता : बंगाल चुनाव में शर्मनाक पराजय झेलने वाले पूर्व संपादक स्वप्न दासगुप्ता एक बार फिर राज्यसभा पहुंच गए. भाजपा के बड़े नेता अपनी पार्टी को कार्यकर्ताओं की पार्टी कहते हैं. अपने भाषणों में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं मगर जब मौका आता है तो सेटिंग-वेटिंग वालों को ही पार्टी में तरजीह मिलती है. स्वप्न दासगुप्ता राज्यसभा सदस्य थे. बंगाल विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने उन्हें हूगली जिले‌ तारकेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया जहां वे तृणमूल कांग्रेस के रामेंदु सिंहाराय से पराजित हो गए. जो शख्स विधानसभा चुनाव भी नहीं जीत पाया वहफिर से राज्यसभा में मनोनीत हो गया. राष्ट्रपति ने कैबिनेट की अनुशंसा से उन्हें शेष बचे समय यानी 24 अप्रैल 2022 तक के लिए राज्यसभा सदस्य बना दिया. यहां यह भी बता दें कि जब स्वप्न दास विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बने तो उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता नहीं छोड़ी थी लेकिन टीएमसी ने इसे मुद्दा बनाया, उसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया. स्वपन दास स्टेट्समैन, डेली टेलीग्राफ, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस और इंडिया टुडे के संपादक रह चुके हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

5 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

6 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

6 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago