
पेरिस: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा सामने आया है। यहां यात्री विमान और माइक्रोलाइट विमान की टक्टर हो गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार को पश्चिम फ्रांस में हुई है। हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। सरकार की ओर से इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि स्मॉल माइक्रोलाइट प्लेन जिसमे 2 लोग सवार थे, उसकी टक्कर DA40 यात्री विमान से हो गई। यात्री विमान में 3 लोग सवार थे। यह टक्कर शनिवार को शाम तकरीबन 4.30 बजे में हुई है। माइक्रोलाइट प्लेन एक घर के पास लैंड हुआ जबकि दूसरा यात्री विमान रिहायशी इलाके से काफी दूर लैंड हुआ। हादसे के बाद मौके पर तकरीबन 50 फायरफाइटर्स पहुंचे और विमान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। हालांकि अभी तक इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि वह इस क्रैश की जांच कर रही है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More