बड़ी खबर

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में केंद्र सरकार जारी करेगी ₹100 की सिक्का

ग्वालियर: सिंधिया राजघराने की महारानी और जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में रहीं राजमाता विजयाराजे के नाम भारत सरकार 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। 12 अक्टूबर को राजमाता के जन्मशताब्दी वर्ष का समापन हो रहा है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सिक्के का लोकार्पण करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे।मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में खेल मंत्री और राजमाता विजयाराजे की छोटी बेटी यशोधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री का शुक्रिया करते हुए लिखा कि “उदार है आपका हृदय, ऐतिहासिक परख से भरी है आपकी दृष्टि!” मेरी मां श्रीमन्त #RajmataScindia की स्मृति में 100 रुपये के सिक्के का अनावरण 12 Oct को उनकी 100 वी जयंती पर करने जा रहे है,अभिभूत हूँ, PM श्री नरेंद्र मोदी, आपने जन और जनसंघ दोनों की भावनाओं का सम्मान किया।कोलकाता टकसाल में ढाले गए इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। चार धातुओ से बने इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी होगी जबकि 40 प्रतिशत तांबा होगा। 5 प्रतिशत जस्ता होगा जबकि 5 फीसदी निकल होगा।इसके साथ ही यशोधरा राजे ने ट्वीट में सिक्के की तस्वीर भी शेयर की है। इसमें एक तरफ विजयाराजे सिंधिया की तस्वीर लगी है। इसके साथ ही हिंदी में विजयाराजे की जन्मशताब्दी के साथ ही 1919 और 2019 अंकित है। दूसरी तरफ हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया के साथ अशोक स्तम्भ बना हुआ है।ये सिक्का प्रचलन में नहीं लाया जाएगा।

Kumar Gaurav

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

6 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago