देश दुनिया

फिलीपींस में 5.6 तीव्रता से भूकंप के झटके, गामा में तूफान से 6 की मौत

मनीला: फिलीपींस में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। फिलीपींस भूकंप केंद्र ने इसकी जानकारी दी। झटके स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 121 किलोमीटर की गहराई में लूक ओसिडेंटल मिंडोरो में था। उधर, दक्षिणी मेक्सिको में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘गामा’ की वजह से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तूफान की वजह से युकातन प्रायद्वीप में भारी बारिश हुई और इस दौरान हरिकेन (तूफान जिसमें बहुत तेज हवाएं चलती हैं) जैसी हवाएं चल रही थीं। अधिकारियों ने कहा कि तबास्को और चियापास राज्यों में तूफान की वजह से काफी बारिश हुई। मेक्सिको की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि चियापास में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हुई। उनके मुताबिक पहाड़ी ढलान का मलबा उनके घर पर गिरने से यह हादसा हुआ।दो अन्य मौत तबास्को प्रांत में हुई जहां पानी में एक व्यक्ति बह गया जबकि दूसरे की मौत पानी में डूबने से हुई। गामा तूफान की वजह से युकातन प्रायद्वीप और चियापास के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई जिससे करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए। बुरी तरह प्रभावित तबास्को में 3,400 से ज्यादा लोगों को आश्रयगृह में शरण लेनी पड़ी। मियामी में ‘यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर’ के मुताबिक तूफान के कारण करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गामा तूफान के खतरे के मद्देनजर मेक्सिको में अधिकारियों ने युकातन में आम लोगों के लिये चेतावनी जारी की है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

1 day ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश

Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More

2 days ago

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस- आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का भी ट्रांसफर

Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More

3 days ago

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

4 days ago

एस.डी. संजय बिहार के नए महाधिवक्ता

Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More

4 days ago