आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के ठिकानों पर सीबीआई का छापेमारी

बेंगलुरु: आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI ने कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के 14 ठिकानों पर छापेमारी की. इसके पहले डीके शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया था. पिछले साल अक्टूबर में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीके शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा किया था. मनी लॉन्ड्रिंग के डीके शिवकुमार को तीन सितंबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था. वह ज्यूडिशियल कस्टडी के तहत तिहाड़ जेल में बंद थे. साल 2017 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने डीके शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. दिल्ली में उनके करीबी के ठिकाने से करीब आठ करोड़ रुपये नकद भी मिले थे. इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चार्जशीट दायर की. इसके बाद इस चार्जशीट के आधार पर ईडी ने शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया. इसके बाद शिवकुमार कोर्ट पहुंचे. तब कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई थी. लेकिन कोर्ट से हार के बाद ईडी ने उन्हें बेंगलुरू से दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया और इसी दौरान ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.वहीं सोमवार सुबह से शुरू हुई डीके शिवकुमार के ठिकानों पर छापेमारी की प्रक्रिया को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बदले की राजनीति करार दिया. उन्‍होंने बीजेपी पर बदले की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago