Uncategorised

मगध महिला कॉलेज में हुआ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

पटना : मगध महिला कॉलेज में पटना नगर निगम के समन्वय से स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी विषय पर एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर नमिता कुमारी तथा पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शहर की स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है। एक ओर बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलप करना जहां पटना नगर निगम का काम है, वही नागरिकों का कर्तव्य है कि कूड़ा-कचरा यहां वहां ना फेकें। वास्तव में स्वच्छता एक संस्कार है जिसे बचपन से ही विकसित किया जाना चाहिए। इसमें शिक्षण संस्थानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। निगम के ब्रांड एंबेसडर नीतू नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया। कॉलेज की सहायक स्पोर्ट्स सेक्रेट्री प्रिया सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि एनवायरमेंट एवं सैनिटेशन सेक्रेटरी शिवानी सिंह कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने धरती को हरा भरा और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गायक राजेश केसरी, युवा गायिका दिव्या, राजू कुमार, सुरेश कुमार, आशीष पंडित, धीरज पांडे आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

10 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 day ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

5 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago