राज्य विशेष

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को सीएम नीतीश ने समझाया-जनता की सेवा करो, सम्मान मिलेगा

पटना, भारत वार्ता संवाददाता-2020 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसेवा को अपनी नौकरी का ध्येय बनाने को कहा है, ऐसे अधिकारियों को जनता का भरपूर सम्मान मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इनमें चंद्रिमा श्री, अभिषेक पलासिया, श्रीकांत कुंडालिक खांडेकर, अनुपमा सिंह, प्रदीप सिंह, श्रेष्ठ अनुपम एवं कुमार निशांत विवेक थे। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में सभी ने अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि जहां भी पोस्टिंग हो वहां के शिक्षा, स्वास्थ्य समेत चहुमुखी विकास के लिए काम करना चाहिए जिससे कि जनता को सुविधा मिले। सीएम ने बताया कि वर्ष 2005 से उन्हें बिहार में काम करने का मौका मिला है और तब से वे जनता की सेवा में लगे हैं। हर क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ा है। आईएएस अधिकारी भी अपने काम से बिहार को आगे बढ़ाने का काम करें।

. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए यह सुनकर अच्छा लगा. किसी भी नीति को क्रियान्वित करने में आईएएस अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

1 day ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश

Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More

2 days ago

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस- आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का भी ट्रांसफर

Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More

3 days ago

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

4 days ago

एस.डी. संजय बिहार के नए महाधिवक्ता

Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More

4 days ago