
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार से जुड़े दो नेताओं प्रशांत किशोर और यशवंत सिन्हा को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा जा सकता है. टीएमसी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों नेताओं को इनाम देने की तैयारी में है. प्रशांत किशोर ने चुनाव के दौरान टीएमसी के लिए रणनीतिकार के रूप में काम किया था वहीं दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रहे यशवंत सिन्हा ने ममता का उस समय साथ दिया जब केंद्र सरकार लगातार उन पर हमले कर रही थी. यशवंत पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक रूप से टीएमसी में शामिल हुए थे. मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान बंगाल से राज्यसभा की 2 सीटें खाली हुई हैं. एक पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी की है जिन्होंने टीएमसी छोड़ दिया था और दूसरी सीट मानस भुइयां की है जो विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. सूत्रों का कहना है कि खाली सीटों की भरपाई के लिए प्रशांत किशोर व यशवंत सिन्हा का नाम सबसे अधिक चर्चा में है. टीएमसी में इसके लिए गंभीर मंथन चल रहा है.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More