Categories: बड़ी खबर

प्रधानमंत्री बोले, डीएम गांव में बढ़ाएं फोकस, वायरस रूप बदलने में माहिर, हमें भी बदलनी होगी रणनीति

Bharat Varta desk
कोरोना की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं. गुरुवार को इस कड़ी में उन्होंने 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से सीधी बातचीत की. इनमें मुख्यमंत्री भी जुड़े थे. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरी लहर में कोरोनावायरस के मामले ग्रामीण इलाकों में पाए जा रहे हैं. गांव में कोरोनावायरस का प्रसार हो रहा है. इसीलिए गांव पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि कोरोना वायरस अपना रूप बदलने में माहिर है इसलिए हम लोगों को भी अपनी भूमिका बदलनी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी भूमिका बढ़ानी होगी और जन जन के बीच जाना होगा. उनकी समस्याओं को समझना होगा. उन्होंने अफसरों से अपील किया कि यदि आप कुछ नया काम कर रहे हैं तो अपने अनुभव को साझा करें ताकि दूसरों को प्रेरणा मिले.पीएम मोदी ने कहा कि अब कोरोनावायरस के मामले घट रहे हैं मगर उसके बाद भी इसकी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन करना बहुत जरूरी है. अब वैक्सीन सप्लाई की जानकारी एडवांस मिल रही है. इससे टीकाकरण अभियान में आसानी होगी. उन्होंने टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए जिलाधिकारियों का आह्वान किया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago