
Bharat Varta desk
कोरोनावायरस महामारी ने कई बच्चों से उनके माता-पिता को छीन लिया. बड़ी संख्या में बच्चे अनाथ हो गए हैं. ऐसे बच्चों की चिंता करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. सोनिया ने कहा है कि
कोरोना महामारी में जिन बच्चों ने अपने मां-बाप खोए हैं। उन बच्चों को नवोदय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा देने के बारे में विचार किया जाए.
सोनिया ने कहा है कि ऐसे बच्चों का भविष्य बेहतर हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है. सोनिया ने पत्र में यह लिखा है कि कोरोना महामारी के इस भयानक दौर में बड़ी संख्या में बच्चों के अपने मां-बाप को खोने की बहुत ही तकलीफ देने वाली खबरें सामने आई है. ऐसे बच्चे सदमे में भी आ चुके हैं. इनकी शिक्षा और भविष्य के लिए हमें ठोस कदम उठाने होंगे. सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यकाल में शुरू किए गए जवाहर नवोदय विद्यालय की चर्चा करते हुए लिखा है कि अभी देश में करीब 600 ऐसे विद्यालय चल रहे हैं. इनमें अनाथ बच्चों को पढ़ा कर उनके भविष्य को संवारा जा सकता है.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More