
प्रधानमंत्री ने दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि
Bharat varta desk
आज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की 138 वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सावरकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं.
प्रधानमंत्री ने आजादी की लड़ाई में उनके योगदान और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रशंसा की है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, आजादी की लड़ाई के महान सेनानी और प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन.
उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर समेत भाजपा के एक दर्जन मंत्री शामिल है. वहीं, शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सावरकर को भारत का रत्न बताया. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के लिए उन्होंने जितनी यातनाएं सही वह बेमिसाल है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More