
Bharat Varta Desk : केंद्र सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए बनाए गए नियमों को लागू करने की समय सीमा 25 मई को खत्म हो गई. इस बीच डिजिटल मैदान के सबसे बड़े खिलाड़ी गूगल और फेसबुक ने कहा है कि वे नियमों को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं जबकि व्हाट्सएप ने सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. वहीं दूसरी ओर ट्विटर ने अपना रुख नरम कर दिया है. उसने केंद्र के नियमों को लागू करने के लिए 3 महीने का समय मांगा है. पहले उसने 6 महीने का समय मांगा था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर ने गुरुवार को आईटी मंत्रालय से अनुरोध किया कि वह कंपनी को नए दिशानिर्देश को लागू करने के लिए कम से कम तीन महीने के विस्तार पर विचार करे. इसके साथ ट्विटर ने पुलिस हस्तक्षेप पर चिंता जाहिर की है. कथित कांग्रेस टूलकिट विवाद से संबंधित इस सप्ताह की शुरूआत में दिल्ली और गुरुग्राम में ट्विटर कार्यालयों पर पुलिस ने छापे मारे थे. इस बात पर जोर देते हुए ट्विटर ने कहा है कि वह भारत में लागू कानून के पालन का प्रयास करेगी.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More