पॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री ने किया आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज

सेंट्रल डेस्क : आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से ही आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा. आज महात्मा गांधी के दांडी मार्च का 91 साल भी पूरे हुए हैं. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा है कि आज से लगातार 75 हफ्ते तक देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कि जाएंगे. आजादी का जश्न मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद बोस ने अंडमान में जहां पहली आजाद सरकार बनाई, आज वहां भी जश्न हो रहा है. वहां के द्वीपों का नाम आजाद हिंद फौज के नाम पर ही रखा गया है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि हमें सिर्फ ब्रिटिश साम्राज्यवाद नहीं, बल्कि वैश्विक साम्राज्यवाद के खिलाफ है. दुनिया आज भारत की आत्मनिर्भरता का लाभ उठा रही है, हम हर किसी को वैक्सीन दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पंडित नेहरू, बाबा साहेब अंबेडकर, मौलाना आजाद, सरदार पटेल के सपनों के भारत को बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है किसी राष्ट्र का गौरव तभी जागृत रहता है, जब वो अपने इतिहास की परंपराओं से प्रेरणा लेता है. प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव की एक वेबसाइट लॉन्च किया और समारोह स्थल पर एक बड़े चरखे का भी अनावरण किया.

Kumar Gaurav

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago