
नई दिल्ली : झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। झारखड के 10वें राज्यपाल बने रमेश बैस की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह भेंट शिष्टाचार भेंट बतायी जा रही है। झारखंड का राज्यपाल बनने के बाद बैस का यह पहला दिल्ली दौरा रहा।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि केंद्र के सहयोग से झारखंड के लिए योजनाएं धरातल पर उतारी जायेंगी। राज्य में विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विकास के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने की सलाह दी है।
रमेश बैस ने राजभवन की जनता से दूरी को खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब राजभवन जनता से दूर नहीं होगा। कोई भी मिलना चाहे, तो मिल सकता है। साथ ही कहा कि झारखंड के विकास के लिए सरकार के साथ सहयोगी के रूप में काम करेंगे।
बता दें झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह रमेश बैस राज्य के गर्वनर बने हैं। बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे। झारखंड में 10वें गर्वनर के रूप में श्री बैस ने 14 जुलाई, 2021 को शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद रमेश बैस ने कहा कि मेरे काम से जनता खुश रहेगी।
रमेश बैस मूल रुप से झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। बैस रायपुर लोकसभा सीट से सात बार सांसद रहे और केन्द्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More