
Bharat varta desk: एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि देश को एक बार स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की इम्युनिटी मजबूत होती है।
उन्होंने इंडिया टुडे पत्रिका के साथ बातचीत में कहां है कि मैं समझता हूं अब समय आ गया है जबकि हमें स्कूलों को फिर से खोलने पर सहमत हो जाना चाहिए।
कोरोनावायरस की पहली लहर के समय से बंद चल रहे स्कूलों को खोलने के संबंध में ऐम्स निदेशक ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गुलेरिया ने कहा, “मैं उन जिलों में स्कूलों को खोलने की बात कर रहा हूं, जहां कोरोना संक्रमण करीब-करीब खत्म हो चुके हैं। गुलेरिया ने कहा, “जहां कुरौना संक्रमण की दर 5 फ़ीसदी से कम है वैसे स्थानों के लिए योजना बनाई जा सकती है।” उन्होंने कहा कि 1 दिन बाद एक दिन बच्चों को स्कूल बुलाया जाए। निदेशक ने यह भी सलाह दिया है कि अगर स्कूल खुलने से संक्रमण फैलता है तो तुरंत स्कूल बंद कर दिया जाना चाहिए।
स्कूल खुला क्यों जरूरी
एम्स निदेशक ने कहां है कि स्कूल खुलने का कारण हमारे बच्चों के लिए सिर्फ एक सामान्य जीवन देना नहीं है, बल्कि एक बच्चे के समग्र विकास के लिए स्कूली शिक्षा बहुत महत्व रखती है। गुलेरिया ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि ऑनलाइन क्लास से ज्यादा बच्चों का स्कूल जाना क्यों जरूरी है।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More