
NewsNLive : झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे सजल वहां इलाज कराने गये थे। उन्हें चारा घोटाले में संलिप्त पाया गया था। कोर्ट ने उन्हें 5 साल जेल की सजा दी थी। इस कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
चारा घोटाले के समय वे चाईबासा के उपायुक्त पद पर आसीन थे। वे इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे। वे दो बार झारखंड के मुख्य सचिव रहे।
चारा घोटाला मामले में सीबीआइ कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए चार वर्ष की सजा सुनाई थी। सजल चक्रवर्ती ने सजा को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे। वे ठीक से चल नहीं पाते थे। इन्होंने दो शादियां की थी। लेकिन दोनों से उनका तलाक हो गया था। उनके एक बड़े भाई थे, जो सेना में बड़े अफसर थे।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More