
NewsNLive Desk: पूर्णिया के धमदाहा के में तीसरे व अंतिम चरण के अंतिम दिन चुनाव प्रचार सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव है। उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि परसों चुनाव होने वाला है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। मुख्यमंत्री के बोल पर बिहार की राजनीति गरमा गई है।
इस पर बिहार सरकार के मंत्री और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री सच्चे दिल के व्यक्ति हैं। उन्होंने जनता से आगे काम करने का भी मौका मांगा है। जीवन के अंतिम चुनाव की बात कोई नैतिक रूप से मजबूत नेता ही कर सकता है। इसके पहले वे रेल मंत्री का पद भी छोड़ चुके हैं। वे निस्वार्थ भाव के नेता हैं।
भाजपा मुख्यमंत्री के पक्ष में
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख ने कहा है कि मुख्यमंत्री निष्पक्ष और साफ छवि के नेता हैं। उन्होंने अभी अपना फैसला सुनाया है। एनडीए की सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण करने दीजिए उसके बाद मुख्यमंत्री के फैसले पर विचार होगा।
मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता खत्म: राजद
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। उनकी सरकार जा रही है। अंतिम चरण के मतदान में वोट मिले इसके लिए उन्होंने इमोशनल बात कही है। लेकिन इससे कुछ होने को नहीं है। उन्होंने 3-3 बार बिहार के लोगों से वादा किया लेकिन पूरा नहीं कर पाए। इस बार उनकी विदाई तय है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More