
नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का बुखार है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें शाम 6:15 पर एम्स में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। वे कार्डियो न्यूरो साइंस विभाग में डॉ नीतीश नायक के अंडर में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक के मनमोहन सिंह के इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी बनाया जा रहा है जिसको इनसे निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया हेड करेंगे।
इससे पहले डॉ मनमोहन सिंह 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की खुराक ले ली थी। डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य हैं। 2009 में उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More