बड़ी खबर

कोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई टली, शाहरुख खान के बेटे की जेल में ही कटेगी रात

नई दिल्ली: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत एक बार फिर अगली तारीख के लिए टल गई है. बुधवार 13 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट मे हुई सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई.आर्यन को एक रात और जेल में ही बितानी पड़ेगी. कोर्ट में आर्यन के वकील और एनसीबी के बीच चली बहस लंबी चली जिसके बाद आर्यन की जमानत पर कोर्ट ने अपना फैसला अगले दिन के लिए सुरक्ष‍ित कर लिया है.

जमानत की यह सुनवाई सेशंस कोर्ट में लगभग तीन बजे शुरु हुई थी. इसके बाद आर्यन की जमानत पर एनसीबी और आर्यन के वकील ने दलीलें पेश की. यह सुनवाई शाम तक चली. मालूम हो कि जिस जेल में आर्यन खान बंद हैं यान‍ी आर्थर रोड जेल वह शाम साढ़े पांच बजे बंद हो जाती है. जेल के बंद होने पर आर्यन खान की जमानत जाह‍िर है नहीं हो पाएगी. अब आर्यन खान की जमानत पर अदालत 14 अक्टूबर यानी गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगी.

एनसीबी ने आर्यन की जमानत पर जवाब दाख‍िल करने के बाद रिमांड में कहा कि इस केस में एक आरोपी की भूमिका को दूसरे के जर‍िए से नहीं समझा जा सकता है. भले ही आर्यन के पास ड्रग्स ना मिला हो लेकिन वे पेडलर के संपर्क में थे. ये बड़ी साजिश है. इसकी जांच जरूरी है. आर्यन खान पर कॉन्ट्राबैंड खरीदने का आरोप लगा था और यह कॉन्ट्राबैंड अरबाज मर्चेंट के पास से बरामद किया गया था. विदेशों में ड्रग्स की लेनदेन को लेकर एनसीबी की जांच जारी है. आज की सुनवाई में आर्यन खान के अलावा नुपूर सार‍िका, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, श्रेयस नायर, अव‍िन साहू, आच‍ित और मोहक जसवाल की बेल अर्जी पर सुनवाई होगी.

आर्यन खान के वकील ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए ये साफ कहा कि आर्यन खान के पास किसी तरह का ड्रग्स नहीं मिला है. उनके पास से कैश भी बरामद नहीं हुआ है.आर्यन खान, मुनमुन धमेचा को भी नहीं जानते हैं. एनसीबी ने तीनों को क्रूज से अरेस्ट करते हुए एक साथ पेश किया है. लेकिन आर्यन खान का मुनमुन से कोई कनेक्शन नहीं है.
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान इस वक्त आर्थर रोड जेल में हैं. उनकी जमानत पर उनके वकील पिछले काफी दिनों से मशक्कत कर रहे हैं, पर हर बार नारकोट‍िक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) कुछ ना कुछ पेंच फंसा देती है. 11 अक्टूबर को भी सेशंस कोर्ट में आर्यन की जमानत टल गई थी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

18 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago