
पूर्णिया : पूर्णिया के पूर्व जिला पार्षद और कांग्रेस नेता विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की आपराधियों ने सरसी थाना से महज कुछ दूरी पर ही सरेआम हत्या कर दी। मृतक की पत्नी और वर्तमान जिला पार्षद अनुलिका सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पति विधायकी का चुनाव लड़ना चाहते थे जिससे डरकर लेसी सिंह ने अपने भतीजे से हत्या करवा दी। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पत्नी को लगातार धमकी मिल रही थी लेकिन आखिर किसके दवाब पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा नहीं दिया। रिंटू सिंह ने 10 दिन पहले थाने में शिकायत दी थी कि मंत्री लेसी सिंह के भतीजे ने उनके ऊपर हमला किया है और उनकी जान को खतरा है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। मृतक कि पत्नी के अनुसार उस समय थानाध्यक्ष ने बिना जांच किये यहना तक कह दिया था कि कोई हमला नहीं हुआ है, कोई गोलीबारी नहीं हुआ है।
घटना के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More