बड़ी खबर

अंतर्राष्ट्रीय महिला मिथिला समिट में शामिल हुई शबाना दाऊद, महिला अधिकारों की वकालत


Bharat varta desk:
भागलपुर की बेटी और बिहार की जानी-मानी महिला कार्यकर्ता शबाना दाऊद आज अंतर्राष्ट्रीय महिला मिथिला सम्मिट में शामिल हुईं। यह आयोजन यूएसए में रहने वाले भारत के NRI करते हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठन International Maithil Diaspora ने आज के समिट में दुनिया भर की 26 ऐसी महिलाओं को चुना था जिन्होंने न्युनतम संसाधन,परिबारिक एबं सामाजिक बिरोधों को झेलते हुए अपने समाज की महिलाओं को अपने पैर पर खड़े होने एबं बिभिन्न रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया है।

परिवार जोड़ने की अनोखी पहल
शबाना दाऊद ने अल्पसंख्यक समाज से निकलकर बीड़ी मजदूर , कमजोर बर्ग की महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर रोजी – रोटी से जोड़ने का काम किया है जो एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने सैकडों पति – पत्नी के टूटे परिबार को जोड़ने का काम किया है।

बताया ,कैसे बढ़ाएं महिलाओं को
आज के अंतरराष्ट्रीय सम्मीट में शबाना दाऊद ने सामाजिक बदलाव एबं बिकास की टॉपिक यह कहा कि समाज में बदलाब तब संभब है जब महिला बदलेंगी । बड़े बड़े शहर एबं आर्थिक सम्पन्न परिबार की महिलाएं अपने जिंदगी में कामयाब सिर्फ इसलिए होजाती हैं कि उन्हें संसाधन की कमी नही होती लेकिन सुदूर गाँब की लगभग 98% महिलाओं के पास संसाधन नही होते , शिक्षा के साथ साथ कुटीर उद्योग का प्रशिक्षण नहीं होता । अगर वो कुटीर उधोग का प्रशिक्षण ले भी लेती है तो उनके उत्पाद का मार्केटिंग नही होपाता। सामाजिक बदलाब एबं विकास के लिए सरकार के द्वारा संचालित उद्योग योजनाओं को पहुँचाना होगा । प्राइमरी स्कूल के तर्ज पर गाँब – गाँब तक सरकारी प्रशिक्षण केंद्र खोलना होगा। उनके उत्पाद को बाजार तक पहुंचाना होगा ।जब सुदूर गाँब की महिलाओं के आँचल में नोट/पैसा बंधा होगा , विकास खुद बखुद दिखेगा । इस तरह शबाना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावकारी ढंग से अपनी बातों को रखा और बताया कि महिलाओं को आगे कैसे बढ़ाया जा सकता है। समिट का आयोजन ऑनलाइन किया गया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

5 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

7 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago