पॉलिटिक्स

पुलिस सप्ताह में मद्य-निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा, पुलिस महकमे ने ही हमें सबकुछ दिया

पटना: बिहार पुलिस सप्ताह 22-27 फरवरी, 2021 के कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधिकारियों को संबोधित करने के लिए बिहार सरकार के मद्य-निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार आमंत्रित थे। सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में उपस्थित पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों और वर्चुअल माध्यम से जुड़े थाना स्तर तक के पुलिस अधिकारियों को संबोधित करने पहुंचे मंत्री सुनील कुमार तो उनके जेहन में पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि इसी पुलिस महकमे ने ही हमें सबकुछ दिया है। बता दें कि सुनील कुमार डीजी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीतिक शुरुआत की है।

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हमें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि आज वापस उसी महकमे में खड़ा हूं जिस पुलिस महकमे ने हमें सबकुछ दिया। हमने जो कुछ भी पाया आप पुलिस महकमे की साथियों की मदद से ही पाया। पुलिसिंग एक टीमवर्क है और अकेले कोई ऑफिसर बहुत कुछ नहीं कर सकता जबतक सभी महकमे के लोग साथ नहीं हों। हमने टीमवर्क में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया और इस दौरान बिहार की सेवा करने की कोशिश की। आज जहां हूं वहां भी कोशिश होगी कि सेवा कर सकूं। हमारे लिए ‘इंडियन पुलिस सर्विस – आई.पी.एस.’ का सबसे महत्वपूर्ण शब्द ‘सर्विस’ था और आज जिस महकमे में हूं वहां भी ‘सर्विस’ ही अहमियत रखता है। आज जिस महकमे में हूं इसका कैनवास थोड़ा बड़ा है और कार्य करने का नेचर भी थोड़ा भिन्न है।

सुनील कुमार ने कहा कि मेरे स्तर से पुलिस विभाग के लिए जो बन पड़ेगा वह करेंगे। पुलिस के संसाधनों में वृद्धि कराने के लिए भी प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में लोगों को शराबबंदी को पूर्णतः लागू कराने को अपनी ओनरशिप और अहम ड्यूटी समझना चाहिए। पूरे फोकस के साथ पुलिस महकमे के ऊपर से नीचे तक के अधिकारियों को शराबबंदी लागू कराने के लिए काम करना चाहिए। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष और थाना स्तर के पुलिसकर्मियों की है। थाना फर्स्ट यूनिट ऑफ इंटेलिजेंस है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago