
Bharat varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को अमेरिका जा रहे हैं। वह इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेंगे। इसमें 100 से अधिक देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरकत करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री 22 सितंबर को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और अगली सुबह वह अमेरिका के शीर्ष सीईओ से मुलाकात करेंगे। ऐप्पल प्रमुख टिम कुक के साथ भी बैठक हो सकती है। अमेरिका के नामचीन उद्योगपतियों के साथ रूबरू होने के साथ-साथ 23 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी समकक्ष योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे। सबसे अहम मीटिंग 24 सितंबर को राष्ट्रपति वाइडन के साथ होने वाली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पहली प्रत्यक्ष द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वाशिंगटन में पहले इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे।
24 सितंबर की शाम को, पीएम मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे, जहां अगले दिन वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More