
bharat varta desk: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत से देश का संत समाज सकते में है। मौत के कारणों की हाई लेवल जांच चल रही है।
प्रयागराज के बाघंबरी मठ में महंत नरेंद्र गिरि का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। फिलहाल मौत की वजह अभी साफ नहीं हैं। उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच उनके शिष्य आनंद गिरि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर बाघम्बरी मठ के सेवादार अमर गिरि ने जॉर्ज टाउन थाने में कराई है। इस इससे उनका विवाद चल रहा था।
3 शिष्य हिरासत में
आनंद गिरि समेत उनके 3 शिष्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार से पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विदेशी लड़कियों के मामले में जेल जा चुका है आनंद गिरी
घटनास्थल पर मिले मौके सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरी ने अपने शिष्य आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार आनंद गिरि शुरू से विवादास्पद रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में दो महिलाओं के साथ अमर्यादित आचरण के आरोप में आनंद गिरि जेल भी जा चुके हैं। इसके अलावा आनंद गिरि महंगी शराब और लक्ज़री गाड़ियों पर धन खर्चने की वजह से भी चर्चा रहे हैं।
आनंद गिरि में 4 महीने पहले योगी आदित्यनाथ को लिखा था लंबा पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद गिरि ने 4 महीने पहले योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महंत नरेंद्र गिरि पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसने लिखा था कि नरेंद्र गिरी मटकी जमीनों को बेचते रहे हैं। इसके चलते कई बार विवाद हुए। अखाड़े के लोग उनके खिलाफ हो गए। इस संबंध में उन्होंने एक आईजी द्वारा जमीन खरीदे जाने की भी जानकारी दी है। बाद में उस आईजी को मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सस्पेंड किया था। पुलिस सभी पक्षों को की जांच कर रही है। इस बीच अखाड़े की ओर से इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है ताकि निष्पक्ष तरीके से जांच हो सके।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More