
Bharat varta desk: केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में इसे गैर कानूनी संस्था घोषित कर दिया गया है। इस संस्था के लगातार गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने की बात सामने आ रही थी। केंद्र के इस निर्देश के बाद अब यह संस्था न तो कोई गतिविधि देश में कर सकती है, नाइस का कोई कार्यालय होगा और ना ही यह कोई सदस्यता अभियान चला सकती है। किसी भी तरह की कोई वित्तीय सहायता भी संस्था द्वारा नहीं लिया जा सकेगा।
पिछले कई दिनों से इस संस्था के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां देश भर में कार्रवाई कर रही थी। संस्था के खिलाफ देशभर में दो बार व्यापक अभियान चलाया गया है और इसके कई बड़े नेता गिरफ्तार किए गए हैं।
बिहार के भी आधा दर्जन से अधिक जिलों में संस्था के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी एनआईए के द्वारा की गई है और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देश के 8 राज्यों में मंगलवार को भी पीएफआई के करीब 25 ठिकानों पर छापे पड़े थे और 170 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More