
रांची संवादाता। पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, छोटे दुकानदारों एवं व्यवसायियों के 10 लाख तक के ऋण माफ करने एवं वैश्य समाज के नेताओं, अधिकारियों तथा व्यापारियों को षडयंत्र के तहत निशाना बनाने के खिलाफ झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा सोमवार को राजभवन के समक्ष त्राहिमाम धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु एवं रेखा मंडल के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरना दिया गया, जिसमें केंद्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और प्रकोष्ठ संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुये।
धरना कार्यक्रम के पश्यचात वैश्य मोर्चा की ओर से राज्यपाल को चार सूत्री मांग-पत्र सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि पिछ्ले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तीनों पार्टियों ने कहा था कि उनकी सरकार बनेगी तो पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण दिया जाएगा और पांच लाख नौकरी दी जाएगी। लेकिन अफसोस की बात है कि अब तक कुछ नहीं किया गया है।
इस अवसर पर वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य समाज के लोग भी अलग राज्य की लड़ाई में शामिल थे। फिर आज वैश्य समाज की उपेक्षा क्यों की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 27% आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है। लेकिन राज्य सरकार हमारे अधिकार को छीन कर बैठी हुई है। अब ऐसा नहीं होने देंगे। राज्यपाल हमारी बातों को राज्य सरकार तक पहुंचाने का काम करें। नहीं तो और भी बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।
इसमें वैश्य मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष एवं शहीद मनींद्रनाथ मंडल की पत्नी रेखा मंडल, रामसेवक प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, अजित प्रजापति, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, परशुराम प्रसाद, अनिता केशरी, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु, रांची जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, बोकारो जिला अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, गुड्डू साहा, भुनेश्वर साव, रघुवीर साहु, शैलेन मंडल, राजेश्वर साव, महिला मोर्चा की महासचिव रेणू देवी, गीता देवी, चिंता देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, सुबोध कुमार, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु शामिल हुए।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More