
Bharat varta desk: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप पार्टी में हलचल मचा कर अब वृंदावन में धूनी रमाए हुए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलकर तेज प्रताप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता लालू प्रसाद यादव व छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की परेशानी बढ़ा दी है।तेज प्रताप की हरकतों पर दूसरे लोग मजे ले रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी के साथ रहने वाले संजय यादव के खिलाफ भी जमकर निशाना साधा। अपने भाई तेजस्वी को भी कोसा और जब पार्टी में खलबली मच गई तो दिल्ली चल दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर लालू जी से जगदानंद और दूसरे लोगों की शिकायत करूंगा। क्योंकि उन्होंने बिना कारण बताए छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष को हटा दिया है। तेज प्रताप ने रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनो से राखी बंधवाया और उसके बाद अपने दोस्तों के साथ दिल्ली में मस्ती की। फिर चल दिए वृंदावन की ओर। वैसे वे पहले भी अक्सर वृंदावन जाते रहे हैं। इस बार वह फिर अपने दोस्तों के साथ वृंदावन में भक्ति रस में डूबे हुए हैं। वहां उन्होंने संत वल्लभाचार्य जी से भी आशीर्वाद लिया है। इसका फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किया है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More