बड़ी खबर

चर्चित आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह के बेटे पंकज सिंह बने बीएसएफ के नए डीजी


Bharat varta desk:
भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी पंकज सिंह सीमा सुरक्षा बल के नए महानिदेशक बनाए गए हैं। वे राजस्थान काडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति 31 अगस्त से प्रभावी होगी। वह अभी बीएसएफ में विशेष महानिदेशक के रूप में दिल्ली मुख्यालय में पदस्थापित हैं। यहां बता दें कि उनके पिता और चर्चित पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह 27 साल पहले बीएसएफ के डीजी रह चुके हैं। प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का भी कार्यभार संभाल चुके हैं। प्रकाश सिंह पुलिस महकमे में कई सुधारों के लिए भी जाने जाते हैं। उनके द्वारा सुप्रीम कोर्ट में की गई कई लोकहित याचिका है चर्चित हुईं हैं। उनकी एक याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह व्यवस्था बनाई कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भेजी गई 3 नामों की सूची में से ही किसी एक डीजी को राज्य सरकार पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त कर सकती है। यह व्यवस्था सभी राज्यों में लागू है।

बनाए गए हैं वरिष्ठ अधिकारी पंकज सिंह बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नये महानिदेशक (DG) नियुक्त किये गये. यह पद करीब तीन दशक पहले उनके पिता प्रकाश सिंह संभाल चुके हैं. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार IPS के 1988 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी सिंह वर्तमान में बल के नयी दिल्ली मुख्यालय में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं. वह 31 अगस्त को बल के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

4 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

6 days ago