कला -संस्कृति

पारिजात व डॉ रविशंकर की किताब ‘तवारीख़ के पन्नों से’ का लोकार्पण

Bharat varta desk:

आज के दौर में जब इतिहास लेखन के कार्य में गहराई से विशेष कवायद हो रही, इस दिशा में क्षेत्रीय इतिहास की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है जिसमें इतिहास की कई अजानी कड़ियां समाहित हैं। इस मानिंद भागलपुर के लेखक द्वय शिव शंकर सिंह पारिजात एवं डॉ रविशंकर कुमार चौधरी की पुस्तक ‘तवारीख़ के पन्नों से’, जिसमें भागलपुर, मुंगेर और संताल परगना के मुगलकालीन धरोहरों व स्मारकों का संकलन किया गया है, का योगदान महत्वपूर्ण साबित होगा।

उक्त बातें बिहार हेरिटेज सोसायटी के महानिदेशक (डीजी) डॉ अनन्त आशुतोष द्विवेदी ने पटना के सरदार पटेल भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित तीन-दिवसीय सेकेंड एनुअल कॉन्फ्रेंस “ग्लोबल हेरिटेज कानक्लेव” के समापन के अवसर कही। “धरोहरोत्सव” के रूप में आयोजित इस सम्मेलन में राज्य और देश के अग्रणी पुराविद्, इतिहासकार तथा विशेषज्ञों ने शिरकत किया जिसके उद्घाटन सत्र में श्री पारिजात व डॉ चौधरी की किताब ‘तवारीख़ के पन्नों से’ का लोकार्पण उपस्थित अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन अतिथियों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के संयुक्त सचिव डॉ संजय कुमार मंजूल सहित नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अभय कुमार सिंह, बिहार पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. रामेश्वर सिंह, आईसीपीआर, दिल्ली के मेंबर सेक्रेटरी डॉ सच्चिदानंद मिश्रा सहित अन्य कई विद्वान शामिल थे।

जाने माने पुराविद् एवं ग्लोबल हेरिटेज कॉन्क्लेव के आयोजक, बिहार हेरिटेज सोसायटी के डीजी डॉ अनन्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भारत का इतिहास दिल्ली और आगरा सरीखे नगरों में ही केंद्रित नहीं है, वरन् दूरस्थ शहरों व कस्बों में भी इसकी महत्वपूर्ण कड़ियां बिखरी पड़ी हैं जिसपर शोध एवं अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पटना में तीन दिवसीय ‘धरोहरोत्सव’ के आयोजन के पीछे इस सोच का विशेष ध्यान रखा गया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

2 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

3 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

4 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

4 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

5 days ago