Bharat varta Desk

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा के माध्यम से 342 पदों पर नियुक्ति होनी थी और आयोग ने 342 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित कर दिया है. उम्मीदवार jpsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के साथ पूरी चयन सूची देख सकते हैं.

ये हैं टॉप 10 अभ्यर्थी

इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में आशीष अक्षत ने टॉप किया है। उनके बाद अभय कुमार दूसरे और रवि रंजन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अन्य टॉप रैंकर्स में गौतम गौरव (4), श्वेता (5), राहुल कुमार विश्वकर्मा (6), रोबिन कुमार (7), संदीप प्रकाश (8), स्वाति केशरी (9) और राजीव रंजन (10) स्थान पर हैं।

इन पदों के लिए हुआ चयन

सिविल सेवा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2024 में शुरू हुई थी। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 342 रिक्त पदों को भरा जाना था, जिनमें:

डिप्टी कलेक्टर – 207 पद
डीएसपी – 35 पद
राज्य कर पदाधिकारी – 56 पद
कारा अधीक्षक – 2 पद
शिक्षा सेवा (श्रेणी-2) – 10 पद
जिला समादेष्टा – 1 पद
सहायक निबंधक – 8 पद
श्रम अधीक्षक – 14 पद
प्रोबेशन पदाधिकारी – 6 पद
उत्पाद निरीक्षक – 3 पद शामिल हैं।

इनमें से 155 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए थे, जबकि 88 अनुसूचित जनजाति, 31 अनुसूचित जाति, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 24 पिछड़ा वर्ग (संवर्ग-2) और 29 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित थे। अभ्यर्थियों को आयु में अधिकतम 7 वर्षों की छूट भी दी गई थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago