
Bharat Varta desk: पदभार ग्रहण करने के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वह आम आदमी के लिए काम करेंगे और अदालती कार्रवाई में उन्होंने इस बात को साबित भी किया। उन्होंने सफाई कर्मचारी के खिलाफ केंद्र सरकार की अपील पर फटकारते हुए कहा कि ये क्या हो रहा है? केंद्र सरकार एक सफाईकर्मी के खिलाफ अपील में यहां तक आई है? इतनी शक्तिशाली सरकार और एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ यहां तक आ गई गई? सॉरी, डिसमिस।
डीवाई चंद्रचूड़ चर्चा में हैं। शपथ लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि-” देश के आम लोगों की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। रजिस्ट्री और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार करूंगा। मेरे शब्द नहीं काम बोलेंगे।”नए चीफ जस्टिस का कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीवाई चंद्रचूड़ पहले चीफ जस्टिस है जिन्होंने कोर्ट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा का नमन करके और तिरंगे के समक्ष सर झुका कर अपने कामकाज की शुरुआत की। जानकारी के मुताबिक इसके पहले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने गए थे।
की.
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More