
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : दसवें राष्ट्रीय प्रयास नाट्य मेला के नुक्कड़ मंच पर लोक कलाकारों की धूम रही। पटना के कालिदास रंगालय में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम जो वरिष्ठ रूप सज्जाकार बच्चन लाल को समर्पित है, में लोक गायिका नीतू नवगीत ने स्वच्छ पटना, सुंदर पटना की थीम पर अनेक सुंदर लोकगीत पेश किए। उन्होंने बिहार के पारंपरिक लोकगीतों को पेश करके भी उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों ने पिया गइले कोलकाताबा ये सजनी और झूमर गीत होने न पाई संध्या बलम रसिया बनके आयो गयो रे का भी आनंद लिया। वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय और प्रयास संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने लोक गायिका नीतू नवगीत सहित सभी कलाकारों को सम्मानित किया। मौके पर धर्मेश मेहता, रासराज, रूबी खातून, पूजा आदि भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय प्रयास नाट्य मेला में इस वर्ष 5 नाटकों रश्मिरथी, काली सलवार, रेत और इंद्रधनुष, व्यक्तिगत तथा मिस गुलाब जान की प्रस्तुति हो रही है।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More