
Oplus_131072
Bharat varta Desk
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अभी दिल्ली में हैं। आनंद ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। आनंद बोस ने ऐसे समय में अपने पद से इस्तीफा दिया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। जल्द ही चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है।
इस्तीफे का कारण पता नहीं चल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से दो दिन पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उससे ठीक पहले यह इस्तीफा सहज नहीं लग रहा। ऐसे समय में राज्यपाल के इस्तीफे से सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक चौंकाने वाला फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे की वजह मुझे नहीं मालूम लेकिन मौजूदा हालात में यह इस्तीफा हैरान करने वाला है।पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने इस्तीफा दिया।
आर.एन. रवि होंगे नए गवर्नर
ममता ने आगे लिखा-“केंद्रीय गृह मंत्री ने अभी मुझे बताया कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया जा रहा है। उन्होंने इस बारे में तय रिवाज के मुताबिक मुझसे कभी सलाह नहीं ली।”
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More