बड़ी खबर

परीक्षा कल से एडमिट कार्ड नहीं आने पर छात्रों का हंगामा प्रदर्शन के बाद खुला विवि का पोर्टल


मृणाल मयंक, मुजफ्फरपुर: पार्ट थ्री की परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्रों ने आरडीएस कॉलेज में मंगलवार को हंगामा किया. छात्रों का कहना था कि कॉलेज ने उनसे कोरोना काल से पहले ऑफलाइन फार्म भरवा लिये लेकिन उनका एडमिट कार्ड नहीं आया. हमें यह नहीं बताया गया कि परीक्षा का फार्म ऑनलाइन भरा जाना है. कॉलेज में हंगामे के बाद छात्र विवि के परीक्षा विभाग भी पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक से एडमिट कार्ड दिलाने की मांग की. छात्रों के हंगामे पर परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने उन्हें कॉलेज जाने को कहा. इस पर छात्रों ने कहा कि कॉलेज ने उन्हें विवि भेजा और अब विवि फिर कॉलेज भेज रहा है. इस पर प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हमलोगों ने ऑनलाइन भरने की सूचना छात्रों को दी थी लेकिन कुछ छात्र नहीं आये. अब वही हंगामा कर रहे हैं.

हंगामे के बाद विवि ने खोला पोर्टल

छात्रों के हंगामे के बाद बिहार विवि प्रशासन ने दोपहर तीन बजे परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया. आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद जिन छात्रों के फार्म ऑफलाइन भरे गये हैं, उनके फार्म को पोर्टल पर अपलोड कर दिया जायेगा. छात्र दो दिसंबर को सुबह छह बजे से भी आकर अपना एडमिट कार्ड ले सकते हैं.

आरबीबीएम कॉलेज में छात्राओ का हंगामा
एडमिट कार्ड के लिए आरबीबीएम कॉलेज में भी छात्राओं ने प्रदर्शन किया. छात्राओं ने बताया कि बुधवार से परीक्षा है और मंगलवार दोपहर तक हम एडमिट कार्ड के लिए कॉलेज के बाहर खड़े हैं. छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में पूछने पर बताया जा रहा है कि विव से ही एडमिट कार्ड नहीं आया है. आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्य प्रो ममता रानी ने बताया कि अभी कोरोना संक्रमण का समय है. लड़कियां मास्क लगाकर नहीं थीं और काफी भीड़ लगा रहीं थीं. इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग के लिए काउंटर बंद करा दिया गया था. बाद में उसे खोल दिया गया और सभी छात्राओं को एडमिट कार्ड दे दिये गये.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

14 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 day ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

5 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago