राज्य विशेष

परमबीर सिंह हाजिर हों, रिश्वत कांड में पूर्व पुलिस कमिश्नर को मुंबई पुलिस की नोटिस


Bharat varta desk:
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उगाही से जुड़े मामले में जांच के लिए शनिवार को पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को नोटिस जारी किया है। क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया है। नोटिस को उनके घर पर चस्पा कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नोटिस अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए(1) के तहत जारी किया गया है। नोटिस में पूर्व पुलिस कमिश्नर को 12 अक्टूबर को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। नोटिस उनके दक्षिण मुंबई स्थित सरकारी आवास के अलावे चंडीगढ़ स्थित निजी आवास पर भी चिपकाया गया है। परमवीर सिंह पर समेत कई गंभीर मामले दर्ज है। वे इन दिनों फरार चल रहे हैं। उनके विदेश भागने के संबंध में भी जानकारी मिली है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago