
Bharat Varta desk
लोक जनशक्ति पार्टी के बागी सांसदों के नेता सांसद पशुपति पारस राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बैठे लेकिन पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए और बीच में ही भाग खड़े हुए। दरअसल, पारस से पूछा गया कि आपने चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटाते हुए एक व्यक्ति, एक पद की बात कही थी। लेकिन आप संसदीय दल के नेता के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए।पत्रकारों ने पारस से पूछा कि अगर आपको केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया तो अन्य पद छोड़ेंगे? पशुपति पारस ने कहा कि मैं केंद्र में मंत्री बनूंगा तो संसदीय दल का नेता नहीं रहूंगा। इस पर पत्रकारों ने पूछा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ेंगे। तब नाराज होकर पशुपति पारस ने कहा कि आपको यह भी पता नहीं है कि सरकार और संगठन अलग-अलग होते हैं। उनसे पूछा गया कि आपने कहा था कि रामविलास पासवान आपको तनाव से निपटने का सूत्र समझा गए थे तो क्या चाचा-भतीजा विवाद सुलझाने का भी सूत्र दे गए थे? इसके जवाब में पारस ने गरम होते हुए कहा कि- जब भतीजा तमाशा हो जाएगा तो चाचा क्या करेगा? इसके बाद पशुपति पारस पत्रकार सम्मेलन से उठ कर चले गए।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More