
Bharat varta desk
मध्यप्रदेश के आईएएस ऑफिसर लोकेश कुमार जांगिड़ का साढ़े 4 साल में 9 बार तबादले हुए। इन दिनों वे काफी चर्चा में है।
लोकेश ने आईएएस अधिकारियों के एक निजी सोशल मीडिया समूह पर राज्य के नौकरशाहों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में लिखा था। उन्होंने यह भी लिखा था कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किए जाने के कारण उनका बार-बार ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके बाद राज्य के आला अफसर और सरकार उनपर नाराज हो गए हैं । इसी बीच लोकेश ने महाराष्ट्र कैडर में अपने डेपुटेशन के लिए 11 जून को डीओपीटी के सचिव और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को आवेदन दिया था। लेकिन सरकार ने उनके आचरण को अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें नोटिस भेज दिया है और 1 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। जब सरकार पर इस आईएएस अफसर को प्रताड़ित करने के आरोप लगने लगे और यह मुद्दा सोशल मीडिया में गरमाने लगा है तो कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सफाई दी है कि तबादला और तैनाती नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया हैं। इस पर किसी अधिकारी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More