अपराध

पति की आत्महत्या के कुछ ही दिनों के बाद महिला दरोगा ने दे दी जान

Bharat varta desk: बेगूसराय के बरौनी में पदस्थापित महिला दारोगा प्रीति शर्मा ने मंगलवार को पटना सिटी में आत्महत्या कर ली. प्रीति शर्मा (25 वर्ष) ने चौक थाना अंतर्गत लाल इमली मोहल्ला स्थित मायके में पंखे से लटककर जान दी है। 11 दिसंबर को ही राजीव नगर थाना अंतर्गत अमर अपार्टमेंट में प्रीति के पति और बोकारो के चास निवासी रोशन सागर ने आत्महत्या की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति शर्मा वर्ष 2018 बैच की दारोगा थी। प्रीति शर्मा ने एक जूते की कंपनी में काम करने वाले रोशन सागर के साथ प्रेम विवाह किया था जो चास बोकारो का रहने वाला था। शादी के कुछ ही दिनों के बाद जब प्रीति ने पुलिस में नौकरी करने की इच्छा जताई तो पति के साथ उसका मतभेद शुरू हो गया। आगे चलकर विवाद इतना बढ़ा कि प्रति अपने पति को तलाक देने के लिए दबाव डालने लगी। इस विवाद की परिणति यह हुई कि पति ने सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद प्रीति डिप्रेशन में आ गई और अंत में जान दे दिया।

Kumar Gaurav

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

9 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago