
Bharat varta desk:
बिहार के शराब बंदी कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट काफी तल्ख दिख रहा है। कुछ दिन पहले मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने शराबबंदी कानून को लेकर अपने गृह प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार सरकार पर नाराजगी जाहिर किया था। एक बार फिर मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश ने बिहार सरकार की तरफ से शराबबंदी मामलों में हुई जमानतों के खिलाफ दायर 40 अपीलों को एक साथ ठुकरा दिया। इन मामलों की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ ने बिहार के शराब बंदी कानून पर जमकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बिहार सरकार से कहा कि इन केसों ने अदालतों का दम घोंट रखा है और पटना हाईकोर्ट के तो 14-15 जज सिर्फ इन्हीं मामलों की सुनवाई करते हैं। इसकी वजह से और किसी मामले पर सुनवाई नहीं हो पा रही है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More