Uncategorised

पटना में सब्जियों के दाम हुए काम, लेकिन आलू प्याज अभी भी छू रहे आसमान

पटना। सब्जी मंडियों में सब्जियों के दाम कम होने से आम आदमी को अब राहत मिलने लगी है। आलू और प्याज के भाव अभी महंगी ही है, लेकिन अन्य जरूरी सब्जियां अभी सस्ती है। टमाटर के दाम भी आधे रह गए हैं। इधर फलों के दाम भी सामान्य बने हुए हैं साथ ही सर्दियों के नए फल की भी आवक होने लगी है।

कंकड़बाग सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता रंजन प्रसाद ने बताया कि सब्जियों के दाम पिछले दिनों से काफी कम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में इन दिनों सर्दी में आने वाली हरी सब्जियों की आवक तेज हो गई है जिससे इनके दाम भी घटकर आधे ही रह गए हैं। आलू और प्याज के दाम कम नहीं हुए हैं। सब्जी मंडी में इन दिनों आलू 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं प्याज भी 70 से 80 रुपए किलो बिक रही है। आलू और प्याज अभी महंगे होने के कारण गृहणियों का बजट थोड़ा गड़बड़ाया हुआ है।

सब्जी विक्रेता ने बताया कि मंडी में इन दिनों गोभी 5 से 10 रुपए प्रति पीस, देशी टमाटर 30 से 35 रुपए प्रति किलो, बैंगन 20 रुपए प्रति किलो, पत्ता पत्ता गोभी 40 रुपए प्रति किलो, मूली और पालक 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। और सब्जियों के दाम भी गिरे हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

20 hours ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

21 hours ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

1 day ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

1 day ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

2 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

4 days ago