कार्तिक पूर्णिमा स्नान और दान का पुण्य स्वर्ग में जमा होता है

NewsNLive Desk: कार्तिक स्नान और पूजा की बड़ी महिमा है। बिहार और झारखंड में पूर्णिमा के अवसर पर लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और झारखंड के साहिबगंज जिले में गंगा तट पर सुबह से स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। दूरदराज से लोग ट्रेनों और सड़क मार्ग के जरिए गंगा स्नान करने पहुंचे। काम करने के बाद लोगों ने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की और दान अर्पित किया।

वैदिक तंत्रगुरु आचार्य शैलेश तिवारी ने बताया कि कार्तिक स्नान और पूजा करने से सत्यभामा को श्रीकृष्ण की अर्द्धांगिनी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इस माह में दान का भी खास महत्व है। इस मौके पर आप जो दान करते हैं वह स्वर्ग में जमा हो जाता है। स्नान के बाद भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

अचार्य शैलेश तिवारी ने बताया कि गंगा स्नान सूर्योदय के पहले होना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि इस महीने शीतऋतु की शुरूआत होती है। इसलिए माना जाता है कि इस महीने का शारीरिक, मानसिक और धार्मिक रूप से बड़ा महत्व है। इस मौके पर पूजा दान और स्नान से पाप नष्ट हो जाते हैं। पुण्य की प्राप्ति होती है। स्वास्थ्य लाभ भी होता है।

वैज्ञानिक महत्व

विज्ञान के दृष्टिकोण से भी कार्तिक स्नान को स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। बारिश के दिनों में धरती पर असंख्य हानिकारक जीव पनप जाते हैं। कार्तिक मास में वर्षा समाप्त होने के बाद धरती पर सूर्य की तेज किरणें पहुंचती है, जिससे हानिकारक जीवाणुओं का नाश होता है। हवा प्रदूषण मुक्त होती है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

कैसे करें स्नान

कार्तिक स्नान और व्रत का संकल्प लेने वाले श्रद्धालु को सूर्योदय से पूर्व पवित्र नदी, तालाब या कुंड के जल में प्रवेश करना चाहिए। शरीर का आधा हिस्सा जल में डूबा रहे इस तरह खड़े होकर स्नान करना चाहिए।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago