
Patna Bharat Varsha reporter
पटना में पोस्टल कोविड केयर सेंटर का शुभारम्भ शनिवार को बिहार के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने किया. आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सेंटर पर कोरोना संक्रमित मरीजों को 24 घंटे सेवा मिलेगी.डॉक्टर, नर्स, एंबुलेंस के साथ-साथ दवा और भोजन की सुविधा दिन रात उपलब्ध रहेगी.
मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने ने बताया कि केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के निर्देश पर यह कोविड सेंटर खोला गया है. शुरू में 10 बेड की व्यवस्था की गई है मगर जरूरत के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी.
अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि पोस्टल कोविड केयर सेंटर में डाक कर्मचारियों के साथ उनके परिजन का भी इलाज होगा.बेड खाली रहने पर आम लोगों के लिए यहां की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. जरूरतमंदों के लिए यह कोविड सेंटर 24 घंटे सेवा प्रदान करने को तत्पर है.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More