कला -संस्कृति

पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी ने CIMP में चलाया अभियान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान,पटना के निदेशक डॉ राणा सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार, फैकेल्टी के सदस्यों और चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जागरूकता कार्यक्रम में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ राणा सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार ने कहा कि हम सभी स्वच्छता का संकल्प लें और जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें। लोक गायिका और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता का अलख जगाया। स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा महात्मा गांधी के विचारों से मिली है। उन्होंने कई लोकगीत गाकर पटना वासियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इन गीतों में घर-घर अलख जगायेंगे पटना को स्वच्छ बनाएंगे,सबसे बड़ा है गहना, साफ रहना, उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना जैसे गीत भी शामिल रहे। संस्थान के विद्यार्थियों ने डॉ नीतू कुमारी नवगीत के साथ पटना की स्वच्छता पर चर्चा की। सबने स्वच्छ भारत और स्वच्छ पटना के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

2 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

3 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

4 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

4 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

5 days ago